Friday, 18 May 2012

मै मिस्टर इण्डिया हूँ !!!!!!

मै मिस्टर इण्डिया हूँ !!!!!!


मै ही परेशाँ , परेशानियों की बज़ह हूँ,
मै हूँ आम, खासो-आम खुद को समझता हूँ ,
मै हूँ ....! मै  ही मिस्टर इण्डिया हूँ ...

कभी लम्बी कतारों मे खडा , मेज में कभी लेता मज़ा हूँ,
क्या सजायें है सताने की, खुद कतारों में पसीना बहा रहा हूँ ,
हाँ , मै ही हूँ , मै ही तो मिस्टर इण्डिया हूँ ...


हैं शिकयातें इतनी की, अपने कानों मे रुई दबा रखा हूँ ,
नज़र खुद पे न पडे, खुद्दारी का गला दबा रखा हूँ ,
किस का हवाला दूँ, मै ही तो मिस्टर इण्डिया हूँ ...

देख ली अपनी नज़र से दुनिया बहुत ..
( ये विदेशों मे बसे प्यारे हिन्दुस्तानी भाई बहन )
पर खुद घर मे बिखरें नजारो से जुदा हूँ

बौखलाओ मत .. आईने के सामने खड़े हो !
बस हौसला रखो, कह  दो ..! मै ही तो मिस्टर इण्डिया हूँ ...

क्या हाथों में लाल-पीली रोशनी चाहते हो ?
नही, लाल -पीली बत्ती की सवारी चाहते हो ..
होते उधर जिधर भीड बड़ी है , भीड मे बुद्धा बनना चाहते हो
निकल आओ खुश फहमियों से , निकम्मेपन का इलाज़ ढूढों
बस , तुम अपनी करनी का फल , किसी और को देना चाहते हो
है होसला तो अब बस करके कह क्यूँ नही देते !
हाँ मै ही मिस्टर इण्डिया हूँ !!!!!!!

हाँ मै ही तो , मिस्टर इण्डिया हूँ !!!!


















Friday, 20 April 2012

खामोश शोले ....

अपने बंकरों में बैठ कंकडों से घर बनाता था ...
प्रिय के हाथ की चूड़ी से सजाता था ...
माँ ने दुआ का ताबीज़ दिया .. उसे पत्थर में बाँध हनुमान बनाता था ...
बहन के दिए रुमाल से अपना घर छुपाता था.. 
दो बुलेट को खड़ा कर, उन्हें बिट्टू -रानू कह बुलाता था .. 
अपने बंकरों में बैठ कंकडों से घर बनाता था 


घात लगाये दुश्मन खड़े थे, पर वो ज़रा न घबराता था...
विस्फोट की धमक एक कंकर भी गिराए 
दुश्मन को नेस्तनाबूत  करने  का हौसला उसे आ जाता था..
वो मतवाला अपने आप में एक दुनिया बनता था.. 


अपने बंकरों में बैठ कंकडों से घर बनाता था 



दुश्मन को टूटी कमर से रेंगता देख 
उसे पानी देने में जरा न हिचकिचाता था...
रहमदिली से इंसानियत के सबक पे भी जिये जाता था.. 
अपने बंकरों में बैठ कंकडों से घर बनाता था 


दुश्मन दुश्मन सिपाही ने उसका घर देखा
उसकी कमजोर बुनियाद उसे लज्जित किये जाता था..   
उसकी आंख मे तैरने लगे सवाल ... आखिर ये लडाई क्यों ?
जवान बोला 
" जब तक तुम्हारी कमर में दम है ..
तुम्हे पता नही घर उजडने का क्या गम है ..! 
समझ जाओ कि कोई कंकर भी न हिले 
वर्ना तुम्हारी लिये कयामत से नही हम कम है ..! 
सच मानो दोस्त मुझे तुमसे रहम दिली है .. 
क्यूँकि दुश्मन के लिबास में जंग तुमने लडी है .. 
तुम्हारे मेरे देश में, नेता के भेष में भेड़ियों की कौम पल रही है ..
ये सिलसिला बदस्तूर यूं ही चलना है 
माँ ने राम और रावण, दोनों को जनना है 
ये तेरे ऊपर, मेरे ऊपर, कि आखिर क्या बनना है ? ""
बस ये जबाब सुन, दुश्मन जवान ने ... 
उसके घर के सामने सिर झुकाया था.. 

अपने बंकरों में बैठ कंकडों से घर बनाता था ....
अपने बंकरों में बैठ कंकडों से घर बनाता था ....























Wednesday, 5 October 2011

कही नए ख्वाब न पल जाये आँखों में ,,,, सम्हाल के रखना कदम यादो की कतारों में..

कही नए ख्वाब  न पल जाये आँखों में ,,,, सम्हाल के रखना कदम यादो की कतारों में.. 

जो देखे थे सपने .. उनको हकीकत में बदला नहीं ..
और नए ख्वाब  सजाने की ताकत मुझे में नहीं .. ।


जज्बातों  की आंधियो से कभी तो जर्रा  भी हिलता नहीं .
कई दफ्फा यूँ ही  ... मज़बूत इरादे वाला भी टिक पता नहीं  ..।


लम्बे सफ़र साथ चलने का वादा किया करते थे
अब वो साथी साथ भी नहीं .. 

एक बार आ जाओ चाहे अब हाथ में जलती वो ...धू -धू  करती तन्हाई नहीं 


फिर कशिश मेरे ख्यालो में लहू बन कर दौड़ रही है  ..
तम्हे हिचकी आई की नहीं आई ... इस सवाल से मस्ती आँखों में घुल रही है ..
बस .. बस बेशरम हो गए हम... वो कतरा अभी तक वही थमा है पलकों पे .. टपकता ही नहीं ..
अब वक़्त हो चला है .. बिन फ़िक्र जीने का
बारिश थम गई ... नहीं है फ़िक्र किसी गरीब के गिरने का ..a
बढ़ कर कोई हाथ दे दे अब तो वो वक़्त भी नहीं ..
क्युकी  शहर कोई भी हो .. वक़्त है अपनों के  बीच भी अजनबी बन कर जीने का ..

.ये तो बस दिल फरेबी है .. बुरे वक़्त पे साथ कोई देता ही नहीं
...


सितम वक़्त के इतने है .. की कोई यादो के साये से बदन छुपा पता नहीं ..
याद भी कमबख्त चीज़ है जालिम .. जैसे लड़कपन अजनबी बचे का

पर जो मासूम अपनापन  दे जाता .. वो तो कोई पुराना दोस्त दे पता नहीं ..
.